साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 05 से 11 दिसम्बर 2022 : शुभ योग का मिथुन, सिंह समेत इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

दिसंबर महीने का यह सप्ताह ज्योतिषी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस हफ्ते के पहले दिन ही शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात बुध ग्रह से होगी। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब एक राशि में शुक्र और बुध की युति बनती हैं तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है।
लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों को अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। देखिए ग्रहों की स्थिति में हो रहे बदलाव का इस हफ्ते आपकी राशि पर कैसा असर रहेगा।
मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि: प्रेम संबंध में सुख समृद्धि रहेगी
आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा और धन आगमन के शुभ संयोग बनते जाएंगे। इस सप्ताह आप अपने निवेशों को भविष्य के बारे में सोचकर निवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा बरती गयी लापरवाही आपके लिए कष्ट लेकर आ सकती है। सेहत की तरफ से आपको इस सप्ताह अधिक ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंध में सुख समृद्धि रहेगी लेकिन किन्ही दो निर्णयों को लेकर मन कन्फ्यूजन रहेगा की इस में से किस पर अमल करें। परीयर में खुशियां दस्तक दे रही हैं और मन प्रफुल्लित रहेगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा कुछ विशेष सफलता हासिल नहीं होगी और इन्हें टाल दीं तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में थोड़ा बहुत पार्टी मूड में हो सकते हैं।
शुभ दिन: 5,7,9
वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे
इस सप्ताह आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और जीवन में सुख समृद्धि के संयोग भी उनकी मदद से बनते जाएंगे। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा और घर परिवार में किसी सुखद समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंध में साधारण स्थितियां रहेंगी और बातचीत द्वारा जीवन में खुशियां प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्होंने मेहनत कर एक मुकाम हासिल किया हो। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं में निराशा हो सकती है और इन यात्राओं के दौरान बेचैनी भी अधिक रहेगी। सप्ताह के अंत में पुरानी यादें ताजा होंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन: 6,7,11
मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि: निवेशों द्वारा बेहतर परिणाम सामने आएंगे
आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह सुखद सप्ताह रहेगा और निवेशों द्वारा बेहतर परिणाम सामने आएंगे। धन संबंधित यात्राएं भी आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट की धीमी रफ़्तार को देखकर अपने सहकर्मियों से भी थोड़ा सा खफा रह सकते हैं। प्रेम संबंध में रिलैक्स होने की आवश्यकता है अन्यथा बेवजह के स्ट्रेस में जा सकते हैं। सेहत में इस सप्ताह काफी तंदुरुस्ती महसूस करेंगे और किसी महिला की राय इस संबंध में आपके लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन दुखी रहेगा और ऐसा लगेगा की आपको उतनी तवज्जोह नहीं मिल रही, जिसके आप हकदार हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में काफी बदलाव आने शुरू होते जाएंगे।
शुभ दिन: 5,6,8,10
कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे
इस सप्ताह आपको अपने परिवार का भरपूर साथ प्राप्त होगा और उनके सपॉर्ट से आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी सफलता प्राप्त होगी, हालांकि आपकी अपेक्षाओं से अभी कम सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा प्रोजेक्ट में हानि हो सकती है। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे और मन बेचैन रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम मजबूत होगा और लव लाइफ धीरे-धीरे सुकून लेकर आएगी। सेहत की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी युवा की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है। सप्ताह के अंत में काफी बेचैनी महसूस कर सकते हैं।
शुभ दिन: 6, 11
सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि: आपसी प्रेम में वृद्धि होगी
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। आप जितना अधिक प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे, उतना अधिक आपके लिए शुभ समय आता जाएगा। प्रेम संबंध में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार नजर आएंगे और तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में जश्न का माहौल बन सकता है और काल चक्र अब आपके भाग्योन्नति का बिगुल बजाने जा रहा है। व्यापारिक यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह के अंत में सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ दिन: 5,7,9,10
कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि: यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आप इस सप्ताह अपने विरोधियों को हराकर जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम रहेंगे। इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से भी धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं और धन संबंधित यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। वैसे इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राएं आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएंगी। प्रेम संबंध में समय सुकून भरा रहेगा और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। परिवार में भी जश्न का माहौल रहेगा एवं आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत में सुधार इस सप्ताह से नजर आएंगे। हालांकि, सप्ताह के अंत में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं।
शुभ दिन: 6,8,11
तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में धन लाभ होगा
इस सप्ताह आपको अपने परिवार में काफी बदलाव नजर आने शुरू होते जाएंगे। किसी के जाने का दुख हो सकता है या फिर किसी के आगमन से खुशियां भी बढ़ सकती हैं। एक बैलेंस बनाकर अपनी यात्राओं पर अमल करेंगे तो बेहतर परिणाम इस सप्ताह नजर आ सकते हैं और यात्राएं सफल रहेंगी। इस सप्ताह स्ट्रेस अधिक रहेगा, जिस वजह से सेहत में प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में धन लाभ तो होगा लेकिन आपकी अपेक्षाओं से अभी कम रहेगा। प्रेम संबंध में बाहर घूमने फिरने का अगर प्लान हैं तो उसे टाल दें तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से लिए गए निर्णय या फिर बेबाकी से कहे गए कटु शब्द आपके लिए कष्ट लेकर आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में स्थितियां बेहतर होंगी और आप धर्म कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे या फिर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।
शुभ दिन: 7,8,9
वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि: जीवन में सुकून महसूस होगा
इस सप्ताह आपको, सप्ताह की शुरुआत से ही धन आगमन के शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ प्राप्त करने में आपको किसी महिला का सहयोग भी प्राप्त होता नजर आ रहा है। प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा और आपको अपने साथी से काफी अटेंशन भी इस सप्ताह प्राप्त होगी। परिवार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जीवन में सुकून महसूस होगा। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं का शुभ फल आपको भविष्य में मिलता दिखाई दे रहा है। सेहत की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा।
शुभ दिन: 5,9,10
धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि: निवेशों द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा
आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह बनती जाएंगी और आपके निवेशों द्वारा शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लेखन संबंधित कार्यों को ध्यान पूर्वक करेंगे तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध में इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ पार्टी मूड में रहेंगे और नए दोस्त भी बनाएंगे। अपने खान-पान पर अवश्य ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे और यात्राओं के दौरान अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के मामलों में जितना अधिक भविष्योन्मुखी रहेंगे, उतना अधिक सुकून भी जीवन में रहेगा। सप्ताह के अंत में ऐसा प्रतीत होगा की आपके कंट्रोल से बाहर स्थितियां होती जा रही हैं और उन्हें संभालने में काफी कोशिश भी करनी पड़ेगी। लेकिन आप जितना अधिक नैतिक आधार पर निर्णय लेंगे उतना अधिक सुकून प्राप्त होगा।
शुभ दिन: 5,6,10
मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि: किसी भी निर्णय को संयम लें
इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ संयोग बनेंगे और सफलता प्राप्त होगी। आप किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में भी काफी बदलाव इस सप्ताह से नजर आएंगे एवं एक नयी जीवन शैली की तरफ अग्रसर होंगे। सेहत में तंदुरुस्ती महसूस होगी और कोई नयी हेल्थ एक्टिविटी आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकती है। प्रेम संबंध में अहं के टकराव या मतभेद हो सकते हैं और किसी भी निर्णय को संयम के साथ निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए भाषा और शब्दों का ध्यान रखें। धन व्यय भी अधिक होगा एवं इस तरफ तो खास ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में भी मन थोड़ा सा बेचैनी महसूस कर सकते हैं।
शुभ दिन: 7,9,12
कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: यात्राओं द्वारा विशेष सफलता मिलेगी
इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल होगी और यात्राओं के दौरान मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे और आप अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी से अपने साथी को काफी प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में वैसे तो सब ठीक रहेगा और कोई साझेदारी का काम भी बेहतर परिणाम लेकर आएगा लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन संशय में रहेगा। आर्थिक मामलों में जीवन में सुधार नजर आ रहे हैं। सेहत को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी तरफ से लगातार प्रयास करते रहने चाहिए तभी तंदुरुस्ती बनी रहेगी। परिवार के मामलों में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।
शुभ दिन: 6,9,11
मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि: परिवार का भरपूर सपॉर्ट प्राप्त होगा
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और प्रोजेक्ट आपके लिए सफलता लेकर आएंगे। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा और धीरे-धीरे धन लाभ होता रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने परिवार का भरपूर सपॉर्ट प्राप्त होगा और कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। व्यापारिक यात्राओं द्वारा अच्छी सफलता प्राप्त होगी और किसी ऐसे स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं, जहां आप काफी समय से जान चाह रहे थे लेकिन जा नहीं पा रहे थे। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में भावनात्मक तौर पर बेचैनी अधिक हो सकती है। सेहत की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में मन अशांत सा रहेगा।
शुभ दिन: 7,10,11