मुर्गा खाकर अपने पति का सिर धड़ से अलग किया, तांत्रिक के चक्कर में फंसी महिला

हमारे देश में आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन हाल ही में त्रिपुरा में एक अलग ही घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद आप यकीन नहीं करेंगे तो चलिए जानते हैं विस्तार से पूरी घटना क्या है?
मानसिक रूप से परेशान होने के कारण घटी घटना एसपी भानुपदा चक्रबर्ती ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चला है। महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थी। एक स्थानीय तांत्रिक उसका इलाज कर रहा था।

त्रिपुरा के खोवाई जिले में शनिवार तड़के एक महिला ने अपने 50 वर्षीय पति दिहाड़ी मजदूर रबिंद्र तांती का सिर काट दिया।
रक्तरंजित सिर उसने एक प्लास्टिक बैग में ले जाकर परिवार के मंदिर में रख दिया। पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी स्थित आवास से 42 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना वाकई में हैरान कर देने वाली है.
मुर्गा खाकर ले ली जान
जिसने सिर काटा उसके बेटे ने बताया कि मेरी मां हमेशा शाकाहारी थी, लेकिन बीती रात उसने मुर्गा खाया। सभी परिजन सोने चले गए। रात में वह उठा तो देखा कि मां खून में सना दाव लेकर खड़ी है और पिता का सिर कटा है। इसके बाद वह बाहर निकली और पिता का सिर ले जाकर मंदिर में रख दिया।
सिर काट कर वो अपने आप को कमरे में बंद कर ली और बाद में पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया ऐसा क्या हुआ पति और पत्नी के बीच पता नहीं चला है लेकिन तांत्रिक के कारण यह सब हुआ है ऐसे लोगों का मानना है इसके बारे में आपकी क्या राय हमें नीचे कमेंट में जरूर बताइए ऐसी खबर पढ़ने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करना ना भूलें.