Love Rashifal 20 December 2022: प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजरेगा, हद से ज्यादा उत्साह गलतफहमी पैदा कर सकता है

मेष
आज प्रेमी के साथ समय व्यतीत होगा। हद से ज्यादा उत्साह आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आज शांत रहें और कम बोलें। साथ में मूवी देखने का प्रोग्राम एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Vrishabha
प्रेमी जोड़ों के बीच मनमुटाव रहेगा. प्रेमी के बारे में दूसरों की कही बातों से मन में संदेह उत्पन्न होगा। इस दिन अपने करीबियों के सामने तोहफे देकर अपने प्यार का इजहार करें।
मिथुन
टूटी हुई शादियां और प्रेम संबंधों में आज सुधार आएगा। आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाएंगे। आज ही अपने ख़र्चों को प्रबंधित करें।
Kark
कपल्स के बीच किसी बात को लेकर बहस होगी. दिन की शुरुआत झगड़े के साथ होगी लेकिन थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा। रोमांस आपके रिश्ते में मजबूती लाएगा। आप लंच या डिनर डेट पर जा सकते हैं और आपको अपने पार्टनर से मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
सिंह
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप अपने प्रेमी के लिए ऑनलाइन उपहार खरीद सकते हैं। आज प्रसन्न मन से हर बात सुनेंगे।
कन्या
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर के चलते आप अपनों से दूर होंगे जिससे रिश्तों की गर्माहट कमजोर होगी। साझेदारों के बीच भी तनाव और तनाव रहेगा।
तुला
नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। रोमांटिक मूड में रहेंगे और पहली बार में ही किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।
वृश्चिक
प्रेमी आपको रिझाने की पूरी कोशिश करेगा। प्रेमिका की मीठी बातों से प्रेमी का मन आकर्षित होगा। अहंकार को दूर रखकर रिश्तों में मधुरता लाएंगे।
धनु
संबंधों में स्थिरता आएगी। रिलेशनशिप में रह रहे कपल्स के लिए बेहतर होगा कि वे अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी बात को लेकर मूड खराब रहेगा और गुस्सा पार्टनर पर उतरेगा। शादीशुदा जोड़े को बच्चों के साथ नरमी बरतनी चाहिए।
Makar
प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी. प्रेमी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। गुपचुप प्यार करने वाले आज अपने परिजनों के सामने रिश्ते को स्वीकार करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
कुम्भ
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन रिश्तों का बंधन कमजोर रहेगा। लव कपल्स के बीच दूरियां आएंगी। विवाहित जोड़े में पत्नी के लिए लाभ की संभावना है।
Meen
जिससे आप मिलना चाहते हैं, हो सकता है आज वो मुलाकात मुमकिन न हो. जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह होने के योग हैं।